फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer dies after tractor-trolley overturns in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 11 Oct 2024 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से धान लेकर आ रहे किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farmer dies after tractor-trolley overturns in Pilibhit
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत हो गई। गांव बड़ेपुरा निवासी हरीराम ने बताया कि विमलेश कुमार ट्रॉली में धान भरवाकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने घर लौट रहा था। खेत से निकलने के बाद रास्ते में घुमावदार मोड़ के समीप उसने जैसे ही ट्रैक्टर मोड़ा तो ट्रैक्टर का पहिया गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। इसकी वजह से ट्रैक्टर पर बैठे अन्य दो लोग दूर जाकर गिरे, जबकि ट्रैक्टर चालक विमलेश सीट के बीच में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। ग्रामीणों ने जब तक ट्रैक्टर सीधा किया तब तक विमलेश की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के पिता हरिराम, भाई रविंदर कुमार, रामकृष्ण ,बहन ममता देवी,पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed