{"_id":"6613e8245ef03c74550a959c","slug":"farmer-died-under-suspicious-circumstances-family-members-said-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114506-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, परिवार वालों ने कहा-हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, परिवार वालों ने कहा-हत्या
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव तिकुनियां नसीर में विलाप करते मृतक स्वर्ण सिंह के परिजन ।
अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया। शाम के समय खाना खाकर टहलने निकले किसान का शव सड़क किनारे नहर की पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव तिरकुनिया नसीर निवासी बलवीर ने बताया कि उनके पिता स्वर्ण सिंह उर्फ बेला पुत्र हरवंश सिंह (60) रविवार की शाम लगभग सात बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आए, तो उनकी तलाश शुरू की गई, पर उनका कोई पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे देवहा वैगुल फीडर नहर पर सड़क किनारे राहगीरों ने उनका शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी प्रधान सरबजीत सिंह को दी। उन्होंने, परिजनों को बताया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन पुत्र बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह एवं पुत्री गगनदीप कौर हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- --