फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer Cricket Club won the match by eight wickets

Pilibhit News: फार्मर क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच

Thu, 28 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmer Cricket Club won the match by eight wickets
परेवा वैश्य की टीम को हराया, तनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया
विज्ञापन

अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में बुधवार को फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा और परेवा वैश्य की टीमों के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें फार्मर क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम 9.3 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटमटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कटमटा ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीता। विजेता टीम के खिलाड़ी से तनु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 59 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए तनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मुजस्सिम मलिक, आरिश खान, पिंका सिंह, सलमान सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed