फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   farmer beaten by the sugar mill guards video goes viral in Pilibhit

Pilibhit News: गन्ना लेकर आए युवक को नोवल चीनी मिल के गार्डों ने पीटा, वीडियो वायरल; किसानों में आक्रोश

Sun, 28 Dec 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 01:29 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल में गन्ना रिजेक्ट करने वाले से किसान की बहस हो गई। इस पर गार्डों ने किसान की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
farmer beaten by the sugar mill guards video goes viral in Pilibhit
चीनी मिल गेट पर गार्ड ने युवक को पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में गन्ना लेकर बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल आए किसान की सिक्योरिटी गार्डों ने पिटाई कर दी। किसान से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसान ने जांच टीम की ओर से गन्ना रिजेक्ट किए जाने का विरोध जताया था। मिल गेट पर किसानों से मारपीट की घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं। 

विज्ञापन


गांव मसीत निवासी किसान प्रदीप कुमार शनिवार रात करीब 11 बजे गन्ना लेकर बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल पहुंचे थे। मिल गेट पर गन्ने की प्रजाति की जांच करने वाले ने गन्ने को रिजेक्ट कर दिया। गन्ने भरी ट्रॉली वापस ले जाने को कहा। किसान ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मिल गेट और अन्य स्थानों पर लगे गार्ड( सुरक्षाकर्मी) एकत्र हो गए और किसान को पीटने लगे। गार्डों ने किसान को लात घूंसे और डंडे से पीटा। 
विज्ञापन


बाद में उसे खींचकर मिल के अंदर ले गए। यह देख किसानों ने विरोध जताया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि किसानों से मारपीट की घटनाएं आए दिन होती हैं। कुछ मामले पुलिस तक भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed