फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family of 150 daily salaried personnel forced to shock

150 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के परिवार फांके को मजबूर

Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के 150 से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नवंबर से वेतन नहीं मिल सका। इसके बावजूद यह दैनिक वेतनभोगी अपनी जान जोखिम में डालकर जंगल में गश्त कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व में 150 से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तैनात हैं। यह दैनिक वेतनभोगी कर्मी चाहे लकड़ी कटान का मामला हो या फायर सीजन में आग लगने का या फिर बाघ की गतविधियों पर नजर रखना हो, यह सभी कार्य बखूबी निभाते हैं। वहीं वनरक्षकों व वन दरोगा को जरूरी सूचनाएं भी देते हैं। खास बात यह है कि इतनी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद महकमे द्वारा इनको नवंबर से वेतन नहीं दिया गया। ऐसे में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के परिवार लंबे अरसे से आर्थिक तंगी झेलते आ रहे हैं। करीब एक माह पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल जिला मुख्यालय पर डीएफओ कैलाश प्रकाश से मिला था और वेतन दिलाने की मांग की थी। जिस पर डीएफओ ने कैंपा योजना की 40 लाख की धनराशि में से वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसे इन वेतनभोगी कर्मियों को दुर्भाग्य ही कहा जाए कि उस मद की धनराशि को दूसरी जगह खर्च कर दिया गया। इधर अब वेतनभोगी कर्मियों ने मुख्यमंत्री सहित वन संरक्षक व डीएफओ को पत्र भेजकर बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed