{"_id":"693c5d937dfcef859c061db7","slug":"family-members-met-the-union-minister-of-state-and-were-assured-of-the-early-return-of-the-youth-stranded-in-kyrgyzstan-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-149753-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले परिजन, किर्गिस्तान में फंसे युवकों की जल्द वापसी का मिला भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री से मिले परिजन, किर्गिस्तान में फंसे युवकों की जल्द वापसी का मिला भरोसा
Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। किर्गिस्तान में फंसे जिले के युवकों की सकुशल घर वापसी के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जितिन प्रसाद ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य मंत्रालय में पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। भरोसा दिया कि भारत सरकार अपने किसी भी नागरिक को संकट की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ेगी।
जिले के बरखेड़ा, गजरौला और पूरनपुर क्षेत्र के 13 लोग किर्गिस्तान में फंसे हैं। शहर की एक एजेंसी के संचालक की ओर से उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा गया था। इन युवकों ने वीडियो जारी कर किर्गिस्तान में खाने-पीने, ठहरने और जबरन काम करने के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इधर, मामले में पीड़ित परिवारों ने दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात की।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। दो सप्ताह के भीतर किर्गिस्तान में फंसे सभी युवकों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। उन्होंने किर्गिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से भी वार्ता की।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इस मामले में वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री लेखराज भारती, डॉ. सौरभ शर्मा, सतीश पांडेय, गोकुल प्रसाद मौर्य, आयुष मिश्रा सहित पीड़ित परिवारजन मौजूद रहे। संवाद