फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family members gave new information in the case of missing student

Pilibhit News: छात्र लापता होने के मामले में परिजनों ने दी नई जानकारी

Sat, 30 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Family members gave new information in the case of missing student
बीसलपुर। कोतवाली के कस्बा टिकरी से लापता हुए छात्र का शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को इस संंबंध में कुछ नई जानकारियां दी हैं। कॉलेज प्रबंधक और अन्य पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कस्बा टिकरी निवासी रेनू देवी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उनका पुत्र अनुज कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 27 नवंबर को पढ़ने गया था। स्कूल फीस न मिलने की वजह से शिक्षकों और कुछ अन्य लोगों ने उनके पुत्र को पीटा। इसके बाद से पुत्र लापता हो गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में आरोपियों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कॉलेज जाकर शिक्षकों से इस संबंध में पूछताछ की। शिक्षकों ने अनुज उनके विद्यालय का छात्र न होने की जानकारी दी। बताया कि छात्र पिछले वर्ष उनके विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि अनुज चालू शिक्षण सत्र में अब तक एक भी दिन विद्यालय नहीं आया। शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली आकर पुलिस को इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लिखित रूप से दीं।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के प्रबंधक, एक शिक्षक और एक शिक्षिका ने उनके पुत्र को कमरे में बंद कर पीटा था। उनका पुत्र किसी तरह छूट कर घर आ रहा था, रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उनके पुत्र को पकड़कर विद्यालय पहुंचा दिया। इसके बाद से उनका पुत्र लापता है। पुलिस को दिए गए पत्र में चारों आरोपियों के नामों का उल्लेख किया गया है।

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट की चल रही विवेचना में परिजनों द्वारा दी गई नई जानकारी को शामिल कर लिया गया हैै। लापता छात्र का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed