फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   family members create ruckus after girl died at clinic in pilibhit

Pilibhit News: झोलाछाप के यहां युवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, रातभर दुकान के बाहर पड़ा रहा शव

Thu, 09 Feb 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 02:45 PM IST
सार

युवती ने विषैला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे उपचार के लिए झोलाछाप के पास ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
family members create ruckus after girl died at clinic in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में झोलाछाप के यहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती के परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पूरी रात झोलाछाप की दुकान के बाहर शव पड़ा रहा।

विज्ञापन


गांव कान्हाटांडा की एक युवती ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया था। मौसी ने उसे गांव भगवंतापुर के एक झोलाछाप के यहां भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। युवती की मौत पर परिजन ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

रातभर दुकान के बाहर पड़ा रहा शव 

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि उन लोगों ने झोलाछाप से पहले ही पूछा था कि अगर युवती को ठीक करना उसके बस में न हो, तब वह उसे दूसरी जगह ले जाएं। मगर उसने युवती को ठीक करने की हामी भरी दी। हंगामे और विवाद को लेकर पूरी रात युवती का शव झोलाछाप की दुकान के बाहर ही पड़ा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजन शव को ले गए। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि युवती के परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। कुछ लोगों ने फोन कर युवती की मौत की जानकारी दी थी। तब उनको कोतवाली बुलाया गया, मगर कोतवाली कोई नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed