{"_id":"02775b2eeab19abff0949811573e51b5","slug":"false-information-to-fire-the-fire-brigade-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को छकाया
पूरनपुर।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुर्रैया में आग लगने की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को खूब
विज्ञापन
छकाया। गांव पहुंचने पर आग की घटना न होने की जानकारी पर दमकल विभाग के
कर्मचारियों ने सूचना देने वाले से संपर्क कर रोष व्यक्त किया।
शनिवार की शाम को गांव कुर्रैया के एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आनन-फानन में टीम गांव कुर्रैया जा पहुंची। फायर ब्रिगेड के चालक मोहम्मद इमरान ने बताया कि गांव में पहुंचकर लोगों से आग की घटना की जानकारी कई स्थानों पर रुककर की गई। गांव वालों ने आग की घटना होने से इनकार कर दिया। तब मोबाइल पर सूचना देने वाले से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि राकेश नाम के युवक ने मोबाइल पर सूचना दी थी। राकेश ने अपने सात साल के पुत्र पर गलत सूचना की जानकारी देकर क्षमा याचना की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भविष्य में झूठी सूचना देने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। झूठी सूचना पर करीब 25 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को बैरंग लौटना पड़ा।