Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   False information about robbery baffled the police

Pilibhit News: लूट की झूठी सूचना ने पुलिस को छकाया

Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
False information about robbery baffled the police
पूरनपुर। महिला के घर से निकले युवकों से विवाद पर उसके दूसरे मित्र ने पिटाई कर बाइक, सोने की चेन, 10 हजार रुपये और अंगूठी लूटने की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मामला विवाद और रुपये छीने जाने का सामने आया। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना एक गांव के पास की है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि एक युवक ने पुलिस को बाइक, 10 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी लूटने की सूचना दी। बताया कि चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर युवक और उसके साथी से पूछताछ की तो घटना संदिग्ध लगी।
विज्ञापन

पुलिस, दोनों को साथ लेकर घटनास्थल पर एक महिला के घर के पास ले गई। जांच में सामने आया कि दोनों युवक महिला से मिलने उसके घर गए थे। घर से निकलते ही उनका महिला के दूसरे मित्र से विवाद हो गया। विवाद पर उक्त युवक ने महिला के साथ मिलकर दोनों की बाइक, रुपये, सोने की चेन, अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहले दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने बमुश्किल घर का दरवाजा खुलवाया तो वहां युवकों की बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने जब महिला से उसके दूसरे दोस्त के बारे में जानकारी की तो उसने किसी दोस्त के घर में न होने की जानकारी दी।
बाद में पुलिस ने महिला के घर में बक्से में छिपे उसके दूसरे मित्र को भी ढूंढ निकाला। कोतवाल ने बताया कि तीनों युवकों और महिला को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।


--
महिला कई पर दर्ज करा चुकी है दुष्कर्म का मुकदमा
इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि महिला काफी चर्चित है। इससे पहले कई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है तो कई लोगों पर दुष्कर्म, छेड़खानी का आरोप लगाकर तहरीर दे चुकी है। उन्होंने बताया कि महिला के घर के अंदर पहुंचने वाले लोगों के साथ महिला अक्सर आपत्तिजनक वीडियो बनवाकर ऐसा ही व्यवहार कर वसूली करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed