{"_id":"5e4057868ebc3ee61845cb6e","slug":"fake-currency-pilibhit-news-bly395257341","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट बनाने में कई और धंधेबाज शामिल, मुख्य सरगना अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट बनाने में कई और धंधेबाज शामिल, मुख्य सरगना अब भी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नकली नोट बनाने का गिरोह पकड़कर चार धंधेबाज जेल भेज चुकी पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। नाम सामने आने के बाद भी उसे पकड़ना चुनौती बना हुआ है। इसके अलावा पकड़े गए धंधेबाजों की ओर से बाजार में पहुंचाए जा चुके नकली नोटों के बारे में जानकारी भी नहीं मिल पा रही। पुलिस अधिकारियों को पूरा शक है कि अभी इस धंधे में कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।
नकली थोट की तस्करी के लिए तराई का इलाका लंबे समय से तस्करों के लिए मुफीद रहा है। अब नकली नोट बनाने के मामले में भी लगातार सामने आ रहे हैं। बीते साल 2019 में शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह में दंपती 50,100 और 500 रुपये वाले नई करेंसी के नकली नोट बनाते पकड़े गए थे। दो अन्य साथी भी जेल भेजे गए थे। इसके बाद अब न्यूरिया कॉलोनी में 50 रुपये के नकली नोट बनाने वाले चार धंधेबाज शनिवार को जेल भेजे गए। उनको भले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हो, मगर अभी उनका नेटवर्क पूरी तरह से खाकी पता नहीं लगा सकी है। उनकी ओर से बनाए गए लाखों रुपये के नकली नोट बाजार में पहुंचाए जा चुके हैं। उनका पता लगाना भी आसान नहीं है।
इसके अलावा धंधे में कई अन्य लोग भी शामिल रहे होंगे, इसका शक गहराया है। न्यूरिया क्षेत्र का ही रहने वाला सरगना भागा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए टीम के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। फिलहाल अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सरगना को पकड़ने के साथ ही गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। फिलहाल एनआईए टीम के आने और फिर बाद में न्यूरिया में गिरोह पकड़े जाने से अधिकारी अलर्ट हैं। खुफिया विभाग भी इसको लेकर सुरागरसी में जुटा है।
विज्ञापन
नकली नोट बनाने वाले चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उनके एक साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसको भी जल्द जेल भेजा जाएगा। इस पूरे मामले में गहनता से कार्रवाई हर बिंदु पर चल रही है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी