{"_id":"cd948e28dbec29e5e2b02acfbb651776","slug":"fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे मेले में शनिवार शाम संजीव ‘पाराशरी नाइट’ का आयोजन किया गया। गजल गायक ने कार्यक्रम का आगाज ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’ के साथ किया। उन्होंने गजल गायक जगजीत सिंह, पंकज उधास, मोहम्मद रफी जैसे गायकों की गजलें सुनाईं। उन्होंने ‘रंगत तेरी जुल्फों की, हुजूर आपके हसीन रुख पर आज नया नूर है’ ‘मैं कैसे कहूं जानेमन आपको देखकर देखता रह गया’ आदि गजलें सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने डिमांड पर ‘जब किसी नजर को तेरा इंतजार’ ‘कल चौदहवीं की रात थी’ ‘ये दौलत भी ले लो यह शोहरत भी ले लो’ गजल सुनाई तो श्रोताओं ने भी खुलकर दाद दी। उनके साथ तबले पर दीपक शर्मा, दिनेश पिच्ची ने संगत की।
समापन पर जेबी परिहार, अमिताभ अग्निहोत्री, धीरेंद्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार ने गजल गायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेला संयोजक मोहित सक्सेना ने आभार जताया। इस मौके पर रंजीत सैहमी, कलीम अतहर, अमित पाठक, डॉ. देशबंधु, दीपेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र शुक्ला, यशपाल आर्य, दिग्विजय आर्य, सुशीला आर्या, उपमा सिंह मौजूद रहीं।