{"_id":"58149b114f1c1b980dbc2294","slug":"failure-to-call-widowed-daughter-in-law-killed-the-dandy","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन न उठाने पर ससुर ने विधवा बहू को मारा बांका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन न उठाने पर ससुर ने विधवा बहू को मारा बांका
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री को ससुर ने फोन रिसीव न करने की मामूली सी बात पर जमकर पीटा। बांके से हमला कर महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ससुर को चालान कर दिया है।
थाना क्षेत्र के डांडी फार्म निवासी आंगनबाड़ी बलविंदर कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मनजिंदर सिंह की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से ससुर मलकीत सिंह आए दिन गाली गलौज कर उसको प्रताड़ित करते रहते है। 24 अक्तूबर को वह ड्यूटी पर गई थी। इस दौरान ससुर का फोन मोबाइल पर आया, जिसको पीड़िता रिसीव नहीं कर सकी। आरोप है कि घर पहुंचते ही ससुर ने फोन रिसीव न करने की बात पर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद बांके से हमला कर दिया। जिसमें पीड़िता का एक हाथ गंभीर रुप से घायल हो गया। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।