फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Facing a string of 27 million proposal

तार फेसिंग को 27 लाख का प्रस्ताव भेजा

Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Facing a string of 27 million proposal
तार फेसिंग को 27 लाख का प्रस्ताव भेजा
पिपरिया संतोष में बाघ के हमले की घटना के बाद वनसंरक्षक ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल किनारे सोलर तार फेसिंग को 27 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द इस पर काम शुरू होगा। विभागीय स्टाफ वर्दी में रहकर पेट्रोलिंग करेगा, जिसकी प्रतिदिन रवानगी और आमद दर्ज की जाएगी। टाइगर रिजर्व के मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान वनसंरक्षक ने बताया कि पांच और छह जनवरी को काजीरंगा में देश के सभी 50 टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें पीलीभीत को टाइगर रिजर्व क्राइम कंट्रोल के मामले में देश में दूसरे स्थान पाया गया। जबकि काजीरंगा पहले स्थान पर है। टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिपरिया संतोष पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है, लेकिन जनसामान्य अभी भी जागरूक नहीं है। बृहस्पतिवार को मौके पर दो महिलाएं खेत में अकेली घूमती पाई गईं। सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जंगल किनारे तार फेसिंग को डीएम स्तर से 10 लाख रुपये जारी किए थे, जिससे हल्दीडेंगा में काम चल रहा है। मुस्तफाबाद से हरदोई ब्रांच नहर की ओर फेसिंग के लिए 27 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द हाथी होगा उपलब्ध
वनसंरक्षक ने बताया कि टाइगर रिजर्व में गश्त एवं घटनाओं के समय जरूरत पड़ने पर दुधवा नेशनल पार्क से हाथी मंगाना पड़ता था, लेकिन जल्द पीलीभीत टाइगर रिजर्व को हाथी मिलने की उम्मीद है। इसकी अनुमति अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

पीटीआर के बफर जोन में होगी बढ़ोत्तरी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सामाजिक वानिकी क्षेत्र के गोपालपुर और खुटार रेंज के मंडनपुर जंगल को बफर जोन के रूप में शामिल कराया जाएगा। इसके लिए प्रमुख वनसंरक्षक से वार्ता हो चुकी है। 22 जनवरी होने वाली बैठक में इसका प्रस्ताव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed