{"_id":"677c2aa63b361bef520331f9","slug":"faces-of-students-lit-up-after-getting-smartphones-and-tablets-they-will-study-online-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128541-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्मार्टफोन-टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्मार्टफोन-टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई
Tue, 07 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के उपाधि डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित किए गए।महाविद्यालय की संस्थापक सचिव स्व. रानी चंद्रावती को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अतिथियों और प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने स्नातक कक्षाओं के 700 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किया। परास्नातक के 144 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए।
प्रोफेसर विनय कुमार गर्ग ने अतिथियों का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि मुरली मनोहर अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजवीर सिंह, डीजी शक्ति प्रभारी दुर्गेशधर द्विवेदी, स्मार्टफोन वितरण नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. अनुपम कुमार पांडे, डॉ. मनोज गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. प्रणव शास्त्री, प्रो. मदन कुमार वर्मा, डॉ. गोपाल दीक्षित, डॉ. केपी सिंह आदि का सहयोग रहा।