फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Explosion in moving car in front of police station, four injured including driver

Pilibhit News: कोतवाली के सामने चलती कार में धमाका, चालक समेत चार घायल

Mon, 29 Jan 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Explosion in moving car in front of police station, four injured including driver
बीसलपुर कोतवाली के सामने इसी कार में हुआ था धमाका । संवाद
बीसलपुर। कोतवाली के सामने रविवार को दोपहर चलती कार में हुए धमाके में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था। कोतवाली का पूरा स्टॉफ निकलकर बाहर मौके पर आ गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि कार में लगी सीएनजी किट में कोई कमी आने से यह धमाका हुआ है।
विज्ञापन

बरेली के थाना भुता के गांव अर्जुनपुर निवासी पप्पू ने बताया कि वह रविवार अपराह्न लगभग एक बजे अपनी कार लेकर कोतवाली के सामने से गुजर रहे थे। कोतवाली के ठीक सामने कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कार की खिड़कियों और आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। शीशेे के टुकड़े टूटकर दूर तक बिखर गए। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पड़ोस में स्थित दुकान का मालिक धीरज वर्मा, इसी दुकान पर खरीदारी करने आईं कोतवाली के सिपाही श्याम कुमार की पुत्री मान्या (12) और मोहल्ला ग्यासपुर के नितिन की पुत्री खुशी (11) घायल हो गई। धमाका होते ही कोतवाली और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर कोतवाली का पूरा स्टॉफ निकलकर गेट पर आ गया। तुरंत ही चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच सूचना मिलने पर चालक के घरवाले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। घरवाले चालक को जिला अस्पताल न ले जाकर बरेली ले गए। इस बावत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अनुमान है कि कार में लगी सीएनजी किट में कोई कमी आने पर यह धमाका हुआ है। करीब पौन घंटे तक मौके पर भीड़ जुटी रही।

बीसलपुर कोतवाली के सामने इसी कार में हुआ था धमाका । संवाद

बीसलपुर कोतवाली के सामने इसी कार में हुआ था धमाका । संवाद

बीसलपुर कोतवाली के सामने इसी कार में हुआ था धमाका । संवाद

बीसलपुर कोतवाली के सामने इसी कार में हुआ था धमाका । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed