फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   explanation of the deputy RMO

डिप्टी आरएमओ व तीन केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब

Fri, 11 Dec 2015 11:04 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खाद एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा द्वारा धान खरीद केंद्र के निरीक्षण
विज्ञापन
के दौरान गड़बड़ी मिलने पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इस पर शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य आयुक्त ने डिप्टी आरएमओ और मंडल कार्यालय से तीन क्रय केंद्र प्रभारियों का जवाब तलब किया है।

धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर 25 नवंबर को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने पीलीभीत और पूरनपुर मंडी लगे धान क्रय केंद्रों व राइस मिलों में धान के स्टाक का निरीक्षण किया था।

 इस दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने पर दो खरीद एजेंसियों के प्रबंधक सहित कई के निलंबन के आदेश दिए थे, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अब खाद्य आयुक्त अजय चौहान ने डिप्टी आरएमओ का जवाब तलब किया है।

वहीं मंडल कार्यालय ने पूरनपुर के विपणन अधिकारी मिथलेश कुमार एवं दो क्रय केंद्र प्रभारी कांती राठौर व सीमा गुप्ता का जवाब तलब किया है। सूत्रों की मानें तो खाद्य आयुक्त द्वारा आरएमओ का भी जवाब तलब किया गया है।

उधर, शहर की महालक्ष्मी राइस मिल सहित जिले की जिन तीन मिलों पर कार्रवाई के रूप में उनके लाइसेंस निलंबन के निर्देश राज्यमंत्री ने दिए थे, अभी उनके लाइसेंस भी निलंबित नहीं किए गए।

इस बाबत मंडी सचिव मनीष सिंह ने बताया कि पीलीभीत मंडी क्षेत्र में एक राइस मिल के बावत डिप्टी आरएमओ का पत्र मिला था। इस पर मिल मालिक का स्पष्टीकरण तलब किया गया था। स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है। जवाब का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed