{"_id":"58e23ea94f1c1b4c3e5b4f56","slug":"exhibition-in-protest-against-occupation-of-holika-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका स्थल पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका स्थल पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शेरपुरकलां में शमशान घाट के रास्ते और होलिका स्थल पर कब्जा के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है। विहिप के जिला कार्याध्यक्ष रविंद्र सक्सेना और बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह के नेतृत्व में विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता और शेरपुरकलां के कुछ लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां शेरपुरकला के शमशान भूमि के रास्ते और होलिका स्थल पर कब्जा के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शमशान घाट के रास्ते और होलिका स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर इससे पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटवाएं जा रहे हैं। अगर शीघ्र ही कब्जा नहीं हटा तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शमशान घाट के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने, होलिका स्थल पर काविज अवैध कब्जेदारों को हटवाने, कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में रामविनोद कुशवाहा, अनुज यादव, बादाम सिंह कुशवाहा, पंकज निगम, रतन लाल राठौर, ओमप्रकाश, रूम सिंह यादव, रविंद्र सक्सेना, रामबाबू राठौर, संजय राठौर, मिंटू, गयादीन, नन्हें आदि थे।
विज्ञापन