{"_id":"69a0b40d7f2cf94e9e0bb031","slug":"exercises-launched-to-prevent-forest-fires-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154576-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में आग की घटनाएं रोकने के लिए अभ्यास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में आग की घटनाएं रोकने के लिए अभ्यास शुरू
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
माला जंगल में आग बुझाने का अभ्यास करते वनकर्मी। स्रोत विभाग
Link Copied
पीलीभीत। गर्मी की दस्तक के साथ जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को माला रेंज में रेंजर के नेतृत्व में आग से बचाव का अभ्यास किया।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में माला, महोफ, बराही, हरीपुर और दियूरिया रेंज में कुल 195 फायर लाइन बनाईं जाएंगी। इन फायर लाइनों के जरिए जंगल में मौजूद सूखी घास, पत्तियां और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को हटाया जाएगा। इससे आग फैलने की संभावना कम हो सके। वन में आग लगने की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वन कर्मचारियों को आग बुझाने, त्वरित बचाव कार्य और निगरानी के विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को माला रेंज में रेंजर रोबिन सिंह ने अपनी टीम के साथ वनाग्नि से निपटने का अभ्यास किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि विभागीय सतर्कता के साथ ही आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। खेतों के अवशेष जलाते समय पूरी सतर्कता बरतने, जंगल और उसके आसपास सिगरेट, बीड़ी या माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुएं न फेंकें। आग या धुएं की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने पर जोर दिया जाएगा। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए पीटीआर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।