फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Examinations of the University became the joke

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं बनीं मजाक

Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले में चल रही विश्वविद्यालय परीक्षाओं में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था न होने से बाहरी लोगों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन

जिले में विश्वविद्यालय परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हुई थी। शहर में उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, जेएमबी इंस्टीट्यूट  केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर शहर के अन्य कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया, लेकिन इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा महज रस्म अदायगी हो रही है। शुक्रवार को उपाधि महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने पर उनकी परीक्षा राम इंटर कॉलेज में हुई, लेकिन अव्यवस्थाओं का भारी बोलबाला रहा। नियम है कि परीक्षा केंद्र की दो सौ मीटर की परिधि के आसपास न तो कोई वाहन खड़ा किया जाएगा और न ही लोग इकट्ठा होंगे, लेकिन यहां परीक्षा के दौरान तमाम बाहरी लोग परीक्षा केंद्र के गेट के भीतर व मैदान में आराम फरमाते मिले। कोई मोबाइल फोन से बात करने में मशगूल दिखा तो कोई सिगरेट के कश खींचते। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की गई तो बताया गया कि परीक्षा शुरू होने पर दो पुलिसकर्मी आए थे, लेकिन कुछ मिनट बाद ही चले गए। वहीं, परीक्षा की जिम्मेदारी संभाले प्रवक्ता स्टाफ की कमी बताकर बैठ गए। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते कुछ अव्यवस्थाएं हैं।


भाग गया परीक्षार्थी 
राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को तीसरी पाली में बीए द्वितीय फिजिकल एजुकेशन व हिंदी साहित्य विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही कक्ष संख्या दो में कक्ष निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बीए तृतीय वर्ष के एक परीक्षार्थी को नकल करते दबोच लिया। इस पर परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक के हाथ से कॉपी लेकर भागने लगा। कक्ष निरीक्षक ने उसके हाथ से कापी तो छीन ली, लेकिन परीक्षार्थी टूटी बाउंड्रीवाल का फायदा उठाकर भाग निकला। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed