{"_id":"5e8f54b48ebc3e78b032c264","slug":"ex-minister-dhirendra-sahay-passing-away-pilibhit-news-bly4022034168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री धीरेंद्र सहाय का लखनऊ में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री धीरेंद्र सहाय का लखनऊ में निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 70 के दशक में राज्य सरकार में मंत्री रहे 91 वर्षीय धीरेंद्र सहाय का बृहस्पतिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कई दशक से परिवार समेत लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
धीरेंद्र सहाय 70 के दशक में राज्य सरकार में कृषि और सिंचाई मंत्री रह चुके हैैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक रहे। उनकी पहचान ईमानदार नेता के तौर पर थी। पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि धीरेंद्र सहाय ने जनपद के विकास के लिए काफी काम किया। संवाद