फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Every month the investigation decreases!

हर माह जांच फिर भी घटतौली!

Mon, 08 May 2017 10:06 PM IST
मुनिराज सिंह
मुनिराज सिंह Updated Mon, 08 May 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
 तेल में खेल पर अकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान में अभी तक किसी पंप पर चिप तो नहीं मिली है अलबत्ता अधिकांश पेट्रोलपंपों पर घटतौली मिल रही है। ऐसे में सवाल उठता कि अब हर माह बाट माप और ऑयल कंपनी के अधिकारी पेट्रोलपंपों की जांच कर रिपोर्ट देते हैं तो फिर गड़बड़ी कैसे हो रही है। क्या इस घटतौली के लिए सिर्फ पंप मालिक जिम्मेदार हैं। फिलिंग स्टेशन का लाइसेंस मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक को सिर्फ तेल बेचने का अधिकार होता है। पंप का स्वामित्व ऑयल कंपनियों का रहता है साथ ही भंडारण की जिम्मेदारी भी ऑयल कंपनियों की है। वहीं दूसरी ओर बाट माप विभाग के अधिकारी ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ प्रति माह पेट्रोल पंपो की जांच कर रिपोर्ट देती हैं। साथ ही ऑयल कंपनी की ओर से एक जिला सेल्स अफसर तैनात किया जाता है जिसकी जिम्मेदारी जिले भर के पेट्रोलपंपों की नियमित जांच करना एवं मासिक रिपोर्ट देना। इस रिपोर्ट में डीजल पेट्रोल की गुणवत्ता के साथ मात्रा की भी जांच की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है जब हर माह मशीनों एवं उसमें लगी सील की जांच की जाती है। सही मात्रा और गुणवत्ता की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है तो घटतौली कैसे मिल रही है।
विज्ञापन

मिलीभगत से चल रहा धंध
जिले में कुल 88 पेट्रोलपंप हैं। तीन मई से चल रही जांच में अब तक 16 पंप चेक किए जा चुके है जिसमें आठ को गड़बड़ी मिलने पर सीज किया गया है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि जिले के अधिकांश पेट्रोलपंपों में गड़बड़ी है। यदि यह गड़बड़ी एक दो पेट्रोल पंप या उनकी एक दो मशीनों में मिलती तो कहा जा सकता था कि चोरी छिपे गड़बड़ी हो रही है होगी लेकिन 50 प्रतिशत पेट्रोलपंपों में मिल रही घटतौली मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाट माप विभाग व ऑयल कंपनियों को नियमित जांच कर रिपोर्ट देनी होती है। रिपोर्ट भेजी भी जाती है। इसके बाद भी गड़बड़ी मिलना बड़ा सवाल है। प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन स्तर से ही इसमें कोई निर्णय लिया जाएगा। - रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed