फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after 12 days, the drinking water crisis of 50 thousand population could not be resolved

Pilibhit News: 12 दिन बाद भी दूर नहीं हो सका 50 हजार आबादी का पेयजल संकट

Mon, 21 Jul 2025 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Even after 12 days, the drinking water crisis of 50 thousand population could not be resolved
पूरनपुर में लाइनपार में बनी पानी की टंकी संवाद
पूरनपुर। नलकूप का मोटर फुंकने से पांच वार्डों की करीब 50 हजार आबादी पिछले 12 दिन से पेयजल संकट से जूझ रही है। पूरनपुर देहात के कुछ हिस्से में भी पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। नगरपालिका के जिम्मेदार लोगों को जल्द मोटर आ जाने की बात कहकर टरका रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में रेलवे पटरी आबादी के बीच में है। नगर पालिका के पांच वार्ड रेलवे पटरी के उत्तर और 20 रेलवे पटरी के दक्षिण में हैं। लाइनपार के पांच वार्ड और देहात के कुछ हिस्से में पचास हजार से अधिक आबादी है। इस क्षेत्र में जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में बने वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

10 जुलाई की दोपहर मोटर फुंकने से नगर पालिका के पांचों वार्डों और देहात क्षेत्र में दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। तब से पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं किया जा सका है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों के घरों में कम गहराई के हैंडपंप लगे हैं। पीने के पानी के लिए लोग गलियों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों का सहारा लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जून के पहले सप्ताह और फरवरी के आखिरी सप्ताह में भी मोटर फुंकने से कई दिन पेयजल आपूर्ति ठप रही थी। अक्सर लाइन पार की ठप पेयजल आपूर्ति से लोगों में रोष है। जानकारी करने पर उपभोक्ताओं को हर बार मोटर कल आ जाएगी की बात कहकर टरकाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के ईओ एजाज अहमद ने बताया कि दोनों मोटरें फुुंक गईं थीं। एक मोटर को सही कर बरेली का मैकेनिक दो दिन पहले दे गया। दूसरी मोटर अब तक क्यों नहीं आई, इसकी जानकारी की जा रही है।


मोटर आज आनी थी। अभी पता नहीं चला है कि मोटर आई या नहीं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।- शैलेंद्र गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed