फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Evading the police, Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner.

Pilibhit News: पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Evading the police, Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner.
जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर जाते कांग्रेसी। संवाद
पीलीभीत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पुलिस की निगरानी और रोकने के प्रयासों के बावजूद कुछ कार्यकर्ता नेहरू पार्क के पास एक गली से निकल गए और पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई। बाद में एडीएम सदर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय आह्वान पर टनकपुर हाईवे स्थित काशीराम बारातघर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें ब्रज क्षेत्र के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, लेकिन उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से अपनी आवाज उठाती रहेगी। धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के प्रयास के बीच वे नेहरू पार्क के पास एक गली से निकल गए। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला दिया। पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में ज्ञानेश कुमार बर्खास्त करो, ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ और वोट चोर गद्दी छोड़ लिखी तख्तियां थीं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। बाद में एडीएम सदर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ईश्वर दयाल पासवान, कुमुद गंगवार, यूसुफ मलिक, डॉ. नागेश चंद्र पाठक, नवीन सक्सेना, अनवर अनीस, पुष्पा गंगवार, बासुदेव ठाकुर, नरेश शुक्ला, करनजीत सिंह, अभिनव गुप्ता गोल्डी, आशुतोष अग्निहोत्री, हेमंत मिश्रा एडवोकेट, मुनेेंद्र सक्सेना एडवोकेट, जाहिद, इरफान, अजीम, हरीश मौर्य, राजेश वर्मा, संदीप गंगवार, धर्मेंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर जाते कांग्रेसी। संवाद

जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर जाते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed