फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eunuchs gathered at the police station on the second day and the dispute was resolved

Pilibhit News: कोतवाली में दूसरे दिन भी एकत्र हुए किन्नर, निपटा विवाद

Tue, 03 Dec 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs gathered at the police station on the second day and the dispute was resolved
पूरनपुर। इलाके को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को दोनों पक्ष के किन्नर कोतवाली पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में हुई वार्ता के बाद विवाद का निस्तारण हो गया। किन्नरों ने बधाई मांगने को एक-दूसरे के क्षेत्र में दखल न देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को अपने साथी पिंकी, गंगादेई, सौरभ, राजकुमारी, अंजली, राधिका, चमेली आदि के साथ कोतवाली पहुंची पीलीभीत के मोहल्ला फीलखाना निवासी दीपा किन्नर जोशी ने नगर के कुछ किन्नरों पर इलाके में बधाई न मांगने देने और धमकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दीपा किन्नर का कहना था कि गुड्डी किन्नर से 2014 में पिंकी किन्नर ने इलाका को पांच लाख रुपये में, जबकि पिंकी किन्नर से उसने सात जुलाई 2024 को सात लाख रुपये में इलाका खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय में इसकी लिखा पढ़ी भी हुई थी। आरोप था कि स्थानीय कुछ किन्नर उसे और उसके चेलों को बधाई नहीं वसूलने दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस रविवार को ही नगर के उस किन्नर के पास गई, जिस पर दीपा ने आरोप लगाए थे।

सोमवार को कोतवाली में दीपा किन्नर पक्ष के किन्नर एकत्र हुए। पुलिस आरोपी किन्नर को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में दोनों किन्नर पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि किन्नरों में इलाके को लेकर विवाद वार्ता में निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed