फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house, molested the woman, took away her mangalsutra and jalas

Pilibhit News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मंगलसूत्र और झाले छीन ले गया

Mon, 29 Jan 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, molested the woman, took away her mangalsutra and jalas
गजरौला। परिजनों की गैर मौजूदगी में महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के भाई का भी चालान कर दिया, जबकि आरोपी महिला के झाले और मंगलसूत्र छीनकर ले गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी नवविवाहिता ने बताया कि शनिवार के रात उसकी ददिया सास का देहांत हो गया था। परिवार के सभी लोग ददिया सास के घर गए हुए थे। वह घर में अकेली ही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव का ही युवक विवाहिता के घर में घुस आया और दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी शुरु कर दी। जब विवाहिता ने शोर मचाया तो युवक नवविवाहिता के गले में पड़ा मंगलसूत्र व झालों को छीन ले गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गजरौला से विवाहिता का भाई गांव पहुंचा तो घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई और पति के साथ गजरौला थाने पहुंचीं। गजरौला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़िता के भाई और पति का ही शांति भंग में चालान कर दिया, जबकि आरोपी पक्ष की ओर से एक का ही शांति भंग में चालान किया गया। गजरौला थाना अध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया है कि मामला फर्जी है। प्रधान पक्ष से लड़की पक्ष का पहले से ही विवाद चल रहा था। इस कारण महिला अपनी तरफ से तहरीर बनाकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed