फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house and molested, beat up mother and daughter when they protested

Pilibhit News: घर में घुसकर की छेड़खानी, विरोध पर मां-बेटी को पीटा

Wed, 06 Nov 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested, beat up mother and daughter when they protested
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोसी और उसके परिजनों पर घर में घुसकर उसकी पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी की भी पिटाई की। वहीं दूसरे पक्ष ने कूड़ा फेंकने के विरोध में मारपीट की बात कही है। पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में 22 अक्तूबर की है। युवती के पिता का आरोप है कि दूसरे समुदाय के पड़ोसी ने उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री से छेड़खानी की। विरोध पर पुत्री को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दीं और पीटा। बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवती के पिता की ओर से चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि युवती अपने घर में झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को झाड़ू से उसकी दुकान की ओर कर देती थी। विरोध पर युवती ने अपने पिता, मां और एक अन्य के साथ पिटाई कर उसे धमकाया। प्रशिक्षु सीओ/एसओ सेहरामऊ उत्तरी उपासना पांडेय ने बताया कि तहरीर पर दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed