{"_id":"616dbec206c8aa46ce009dcc","slug":"entered-the-house-and-beat-the-girl-with-sticks-report-pilibhit-news-bly4633202172","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती को डंडों से पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती को डंडों से पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में सोमवार को बच्चों के विवाद पर दो लोगों ने एक घर में घुसकर मकान मालिक की पुत्री को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर निवासी कांति देवी पुत्री जमुना प्रसाद ने बताया कि सोमवार को उनकी की मोहल्ले के ही कुछ लोगों से बच्चों को लेकर कहा सुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने घर में घुसकर कांति को गाली गलौज किया और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कांति देवी ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि कांति की तहरीर पर घर मे घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही दामोदर दास और उनके पुत्र कुंवरपाल को नामजद किया गया है।