फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered bear population, panic

आबादी में घुस आया भालू, दहशत

Mon, 09 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 09 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जंगल से निकलकर एक भालू गांव नजीरगंज के पास पहुंच गया तो लोग दहशत में आ गए। तमाम लोगों ने शोर-शराबा करते हुए भालू का पीछा किया तो वह गांव के पास ही आम के पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए आसपास गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम तक भालू पेड़ पर ही चढ़ा हुआ था। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी उसे पेड़ से उतारकर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास मेें जुटे हैं। 
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन में जंगल से निकला भालू आबादी मेें आ गया। भालू गांव सुल्तानपुर, पिपरा, रसूलापुर, महादेव, झबरा, पजाबा, निजामपुर होते हुए नजीरगंज के समीप पहुंच गया। आबादी के समीप भालू के घूमने की सूचना पर तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर शोर-शराबा करते हुए भालू के पीछे भागे। लोगों से बचने के लिए भालू गांव नजीरगंज के समीप आम के पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए आसपास गांवों के तमाम लोगों की भीड़ उमड़ी। सूचना पर निलंबित वन रक्षक नवीन सिंह,  वाचर  सुरेश और राजीव के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने लोगों को भालू के समीप न जाने की हिदायत दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाम तक वन विभाग के कर्मचारी भालू को पेड़ से उतार जंगल में भेजने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed