फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enroll in the investigation of elections

जांच में पंचायत उपचुनाव का एक नामांकन रद्द

Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 पंचायत उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच कराई गई। इनमें अमरिया ब्लाक के एक ग्राम पंचायत सदस्य पद का नामांकन गलत पाए जाने पर रद्द कर दिया गया। बाकी सभी नामांकन वैध पाए गए। पूरनपुर की पिपरिया दुलई ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मदान में होने से मतदान कराया जाएगा। अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर एक प्रधान, एक बीडीसी सदस्य और 119 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव होना है। बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इनमें अमरिया ब्लाक की एक ग्राम पंचायत से सदस्य पद का एकल नामांकन निरस्त हो गया। बाकी सभी नामांकन वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी है लेकिन पूरनपुर को छोड़ अन्य ब्लाकों में एकल नामांकन के चलते प्रक्रिया लगभग समाप्त हो गई है। पूरनपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए तीनों नामांकन वैध पाए गए हैं। यहां चुनाव के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर। ग्राम पंचायत पिपरिया दुलई में प्रधान पद के लिए बुधवार को तीन महिलाओं क्रमश: शिवानी सिंह, रोचना देवी व पूजा सिंह ने नामांकन कराया था। जांच में तीनों नामांकन वैध पाए गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी होगी। इसमें एक नामांकन वापस होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद चुनाव होना लगभग तय हो गया है। चुनाव अधिकारी तिलक सिंह ने बताया शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य 25 वार्डों के सापेक्ष मात्र 16 वार्डों पर एकल नामांकन जमा हुए थे। बृहस्पतिवार को इनमें ग्राम चटिया भैंसा का नामांकन निरस्त हो गया। अब ब्लाक क्षेत्र में 15 वार्डों पर ही एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इसके चलते ब्लाक में अब 10 पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed