फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enraged people prevented from opening a bank in Barkheda

बरखेड़ा में गुस्साए लोगों ने बैंक खोलने से रोका 

Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Enraged people prevented from opening a bank in Barkheda
बरखेड़ा में गुस्साए लोगों ने बैंक खोलने से रोका
1नोट बंदी के कारण परेशान आम जनता को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से बैंक और एटीएम पर लाइन में लगने के बाद दो हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं। शनिवार को भी बैंकों और एटीएम पर नकदी पाने को मारामारी रही। बरखेड़ा में नकदी न होने पर ग्रामीणों ने बैंक नहीं खुलने की दी। शनिवार को सुबह बैंक खुलने से पहले ही शहर की कई शाखाओं व एटीएम पर नकदी पाने वालों की कतारें लग गई, लेकिन बैंक खुलने पर कैश न होने के कारण लोगों को मायूस होना पड़ा। कई एटीएम बंद रहने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। दूसरी तरफ जिन एटीएम में नकदी है उनमें लंबी कतारें लगी रहीं। लोग दो हजार रुपये पाने को घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। शहर के पुरानागंज में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में नकदी न मिलने से परेशान लोगों ने दोपहर बाद जाम लगा दिया, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। बरखेड़ा। कस्बा स्थित एसबीआई में कैश न मिलने से परेशान जनता शनिवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही पहुंच गई। 9.45 बजे पहुंचे बैंक प्रबंधक ने कैश न होने की जानकारी दी, जिस पर नाराज लोगों ने बैंक नहीं खुलने दी। कई ग्रामीण बैंक मैनेजर से अभद्रता पर उतारू हो गए, जिससे पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समझाने बावजूद भीड़ ने बैंक नहीं खोलने दी। इस पर शाखा प्रबंधक और कर्मचारी लौट गया। प्रबंधक अंकुर राज ने बताया कि कैश न होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

परेवावैश्य। गांव स्थित बैंक आफ बड़ौदा में चार दिन से कैश नहीं है। इसके चलते बैंक पूरी तरह बंद है। दरअसल कैश की कमी पर उपभोक्ताओं के हंगामे को देखते हुए स्टाफ वाले बैंक नहीं आ रहे है। इससे नकदी पाने वालों के साथ नकदी जमा करने वालों को भी लौटना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

बीसलपुर। जिला सहकारी बैंक चीनी मिल शाखा में कम कैश होने के कारण शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ही सारा कैश बंट गया। इसके बाद ग्राहक मायूस होकर लौट गए। भाजपा मंडल  अध्यक्ष गोपाल गंगवार ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार को ज्ञापन भेजकर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक टिकरी के स्टाफ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद। स्टेट बैंक में रुपयों को लेकर मारामारी कम नहीं हो रही है। शनिवार को बैंक में कैश जमा करने से मना करने से लोग सुबह से शाम तक भटकते रहे। कैश खत्म होने से लोग परेशान रहे।

बिलसंडा। नगर के ओमप्रकाश नागर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बैंक मैनेजर पर कमीशन लेकर पूंजीपतियों व व्यापारियों का काला धन 20 प्रतिशत कमीशन लेकर जमा करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कस्बे की बैक में रात नौ बजे के बाद ऐसे लोगों को भुगतान किया जाता है। जबकि दिनभर लाइन में लगने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed