{"_id":"573b5c5c4f1c1b3e65ac7158","slug":"engaged-in-transformer-fire-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 17 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यस्ततम उपाधि कालेज रोड पर लगा एक ट्रांसफार्मर अचानक धूं धूं कर जल उठा। आग की लपटें देख भगदड़ मच गई। इससे क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली ठप पड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने सुधार कार्य शुरू कर दिया है।
मंगलवार देर शाम उपाधि कालेज रोड पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग घरों से निकले तो कोई खरीददारी करने। इस बीच सुनगढ़ी थाने के पीछे के हिस्से में इस रोड़ पर रखा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर अचानक जल उठा। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठता देखकर भगदड़ मच गई। हर कोई सुरक्षित स्थान तलाशने में जुट गया। कुछ देर जलने के बाद ट्रांसफ ार्मर से आग की लपटें थम गई। लेकिन इसके साथ ही बिजली की समस्या से आसपास के क्षेत्रवासियों को घेर लिया। मोहल्ला तुलाराम, नई बस्ती, बजरिया के कुछ इलाकों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर कुछ ही देर में बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है और सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।