फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Engage more laborers, get the excavation of the Gomti river completed soon

अधिक मजदूर लगाएं गोमती नदी की खोदाई को जल्दी पूरा कराएं

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Engage more laborers, get the excavation of the Gomti river completed soon
गोमती उद्गम स्थल पर खोदाई के विषय में जानकारी लेते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गोमती में चल रहे खोदाई कार्य का डीएम ने पैदल भ्रमण करते हुए जायजा लिया। अधिक से अधिक मजदूर लगाकर खोदाई कार्य जल्दी से जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नदी के किनारे लगी सिल्ट को हटाएं। चौड़ीकरण का दायरा और बढ़ाएं। अगर कोई लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों गोमती उद्गम स्थल को संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। बरसात से पहले कार्य पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। डीएम लगातार पैदल भ्रमण कर कार्य का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को वह फिर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत नवदिया मकसूदपुर, लौकाहाई फार्म, उदयकरनपुर, नवदिया सुल्तानपुर व गोमती गुरद्वारा तक के कार्यों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। मनरेगा जॉबकार्ड धारक ज्यादा से ज्यादा मजदूर कार्य पर लगाने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आगे कहा कि जहां पर नदी की चौड़ाई कम हैं वहां पर चौड़ीकरण कराया जाए। डीसी मनरेगा को सख्त हिदायत दी कि नदी से निकल रही सिल्ट किनारे पर न लगाई जाए। बरसात में बहकर ये फिर नदी में आ जाएगी। ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाए। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों को सुबह-शाम पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या में बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed