{"_id":"69e0b80c5f157207670a1139","slug":"encounter-between-forest-team-and-smugglers-in-pilibhit-tiger-reserve-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में वनकर्मियों और तस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी भागे, जंगली सूअर का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में वनकर्मियों और तस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी भागे, जंगली सूअर का शव बरामद
Thu, 16 Apr 2026 03:51 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:51 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में वन्यजीव तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। वनकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तस्कर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। टीम ने मौके से बाइक और जंगली सूअर का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
बराही रेंज कार्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में बुधवार रात गश्त के दौरान वन विभाग की टीम और वन्यजीव तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान तस्करों ने वनकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में टीम ने भी कार्रवाई की। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भाग गए, जबकि उनकी बाइक और शिकार किए गए जंगली सूअर का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना बराही रेंज के अंतर्गत फैजुल्लागंज बीट की है। बुधवार देर रात वन विभाग को टीम को सूचना मिली कि कुछ शिकारी जंगल में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वन दरोगा कपिल कुमार ने फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार, वसीम समेत टीम के साथ फैजुल्लागंज जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की। वन दरोगा ने बताया कि टीम को देखते ही अवैध असलहों से लैस तस्करों ने वनकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वनकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने भी कई राउंड फायरिंग की और तस्करों को घेरने का प्रयास किया। दबाव बढ़ने पर तस्कर अपनी बाइक और शिकार किए गए जंगली सूअर को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
वन विभाग की टीम ने मौके से बरामद बाइक और सूअर के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। मामले में वन विभाग की ओर से हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी निवासी हरजिंदर सिंह समेत तीन के खिलाफ नामजद करते हुए अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कराया गया है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संबंधित थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन