{"_id":"579b940a4f1c1beb3f21e423","slug":"encompass-the-promotion-of-sanitation-workers-to-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया धरना
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सफाई कर्मियों ने नेहरू पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बारिश में भीगते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिले के पंचायत सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। सुबह से बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पार्क में धरना देकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि पुरानी पेेंशन योजना लागू करने, वेतन ग्रेड 1900 करने, मासिक पे रोल व्यवस्था समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। पहले सांकेतिक रूप से ज्ञापन सौंपा गया था। अब धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। महामंत्री मोहम्मद वली ने कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 30 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के बाद सफाई कर्मचारी जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम अजयकांत सैनी को सौंपा।
इस मौके पर हरपाल, गोपाल, रामनिवास, बाबूराम, जय सिंह, शैलेंद्र, गंगाराम, देवेश कुमार, माजिद अली, राजकुमार, अनिल कुमार, गीता देवी, जगवीर, एके पांडेय, हरद्वारीलाल आदि मौजूद रहे।