फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encompass replacement cane purchasing center

गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने को धरना

Sat, 26 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 26 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Encompass replacement cane purchasing center
गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने को धरना - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
न्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर उमरसड़ गांव के किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में डीसीओ कार्यालय पर धरना शुरू किया है। धरने से पूर्व किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव उमरसड़ का गन्ना क्रय केंद्र अब तक एलएच शुगर फैक्ट्री से संबद्ध था, लेकिन शासन में हुई सुरक्षण बैठक के बाद इसे बदलकर बरखेड़ा की बजाज मिल से संबद्ध कर दिया। इस पर किसानों ने विरोध कर डीसीओ, डीएम, गन्ना आयुक्त को ज्ञापन दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो के नेतृत्व में उमरसड़ गन्ना क्रय केंद्र के किसान डीसीओ कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। किसानों ने कहा कि वह लोग किसी भी हाल में बजाज मिल को गन्ना नहीं देंगे। धरने से पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में वेद प्रकाश शर्मा, भजनलाल क्रोधी, भगवानदास, संतराम, केदारनाथ, चंद्रपाल भारती, छेदालाल आदि थे।
विज्ञापन

किसानों ने भी सौंपा ज्ञापन
उमरसड़ क्रय केंद्र को वापस एलएच से संबद्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने भी डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें श्याम सिंह, प्रीतम सिंह, नरेश, करन सिंह, महेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, अजयपाल सिंह, कुमुद सिंह, रामबहादुर, यशपाल सिंह, केहरी सिंह, यशवंत सिंह, अखलेंद्र सिंह, केशरीलाल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed