फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Enactment of the Leela of piercing the nose and ears of Shurpanakha and killing of Khar and Dushan

Pilibhit News: शूर्पणखा के नाक-कान काटने और खर व दूषण वध लीला का मंचन

Mon, 07 Oct 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Enactment of the Leela of piercing the nose and ears of Shurpanakha and killing of Khar and Dushan
बीसलपुर के रामलीला मेले में लीला का किया गया मंचन।संवाद
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में सोमवार को शूर्पणखा के नाक-कान काटने और खर व दूषण वध लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

लीला में दर्शाया गया कि रावण की बहन शूर्पणखा अपने विवाह का प्रस्ताव लेकर पंचवटी में राम के पास पहुंची। राम ने उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। लक्ष्मण के मना करने पर शूर्पणखा आग-बबूला हो जाती है। इस पर लक्ष्मण, श्रीराम के इशारे पर उसके नाक और कान काट देते हैं। इसके बाद वह अपने भाइयों खर और दूषण को मामले की जानकारी देती है। श्रीराम दोनों का संहार करते हैं।

लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, अवधेश भट्ट और उपेंंद्र शंखधार ने रामायण की चौपाइयां और दोहे पढ़कर किया। संवाद
--
पीलीभीत में भी हुआ खर-दूषण वध की लीला का मंचन
पीलीभीत। शहर के रामलीला मैदान पर चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में सोमवार को शूर्पणखा और खर और दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लीला का संचालन संजय पांडेय, सोमनाथ व अंकुर मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुनील मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, सुधीर पाल सिंह, नरेश शुक्ला, संजीव शर्मा, संजीव मोहन अग्रवाल, महेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed