{"_id":"6744d08bcadd0ba7c507cd94","slug":"employment-officer-and-his-family-members-beaten-up-over-dispute-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126147-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाद पर रोजगार सेवक व उसके परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाद पर रोजगार सेवक व उसके परिजनों को पीटा
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक से घर लौट रहे गांव सबलपुर खास निवासी रोजगार सेवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और पिटाई कर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बचाव करने पहुंचे उसके पिता, मां और भाई की भी पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रोजगार सेवक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना रविवार सुबह गांव की है। रोजगार सेवक ठाकुर प्रसाद ने बताया कि घटना के समय बाइक से घर जा रहा था। गांव के नंदलाल के घर के समीप पहुंचने पर लालाराम और उसके साथियों ने उसकी बाइक को रोक कर गालियां देनी शुरू कर दीं।
विरोध पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। इससे बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे उसके पिता बाबूराम, मां लीलावती और भाई आदेश की भी पिटाई कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद ने बताया कि एक इंटरलॉक सड़क और आरोपियों के एक स्थान पर भूसा भरने को लेकर पूर्व में आरोपियों से उसका विवाद हुआ था। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि ठाकुर प्रसाद की ओर से गांव निवासी लालाराम, उसके भाई अवधेश कुमार, दाताराम, सर्वेश, लालाराम के पुत्र अमित कुमार, कपिल, राहुल, दाताराम के पुत्र शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।