फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees will distribute fertilizers from today, the strike will continue

आज से खाद वितरण करेंगे कर्मचारी, हड़ताल रहेगी जारी

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employees will distribute fertilizers from today, the strike will continue
पीलीभीत। वेतन संबंधी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी मंगलवार से खाद का वितरण करेंगे। हालांकि उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को एआर कोऑपरेटिव ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें राजी किया।
विज्ञापन

एक नवंबर से सहकारिता विभाग के कर्मचारी 15 नवंबर तक हड़ताल पर चले गए थे। इससे गेहूं की बोआई को लेकर खाद नहीं मिल पा रही थी। किसानों को बाजार से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही थी। सोमवार को एआर कोऑपरेटिव ने कर्मचारियों से लंबी वार्ता के बाद काम करने को राजी कर लिया। कर्मचारियों ने सिर्फ किसानों के हित में काम करने का आश्वासन दिया है। हालांकि उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

किसानों के हितों को देखते हुए खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद भी हड़ताल जारी रहेगी। किसानों को कोई समस्या न हो सके। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। - वेदप्रकाश, यूनियन नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से वार्ता होने के बाद उन्होंने हड़ताल के दौरान काम करने का आश्वासन दिया है। मगर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। डीएपी की 3000 मीट्रिक टन की डिमांड भेजी गई है। प्रदेश में डीएपी खाद की काफी दिक्कत है। इसीलिए नहीं मिल पा रही है। - वीर विक्रम सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed