फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees engaged in cleaning Gomti river allege lack of facilities

Pilibhit News: गोमती सफाई में लगे कर्मचारियों ने सुविधाएं न मिलने का लगाया आरोप

Sun, 10 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Employees engaged in cleaning Gomti river allege lack of facilities
पीलीभीत। गोमती नदी की सफाई अभियान में लगे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि गोमती उद्गम स्थल से शाहजहांपुर सीमा तक सफाई कार्य के दौरान झाड़ियों से जहरीले सांप और अन्य खतरनाक जीव-जंतु निकल रहे हैं, इससे कर्मचारियों की जान को खतरा बना हुआ है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में आठ मई को जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों को इस कार्य से मुक्त करने और गांवों में वापस तैनात करने की मांग की गई थी। इसके बाद विभाग ने महिला सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त कर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने पर अधिकांश स्थानों पर कर्मचारियों को न तो सुरक्षा उपकरण मिले और न ही पेयजल की व्यवस्था की गई। इससे कर्मचारियों में रोष और भय का माहौल है। संघ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला मंत्री रामसेवक वाल्मीकि, जिला संप्रेक्षक माजिद अली, संगठन मंत्री हरपाल वर्मा, अमित कश्यप, शिवकुमार वर्मा आदि ने मौके पर जाकर कर्मियों से बातचीत भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed