फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Emergency ward will be divided into four zones, better treatment will be available

Pilibhit News: चार जोन में बंटेगा इमरजेंसी वार्ड, मिलेगा बेहतर उपचार

Sun, 26 Jan 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Emergency ward will be divided into four zones, better treatment will be available
शहर के जिला चिकित्सालय में नई इमरजेंसी।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में बन रहे नए इमरजेंसी वार्ड को चार जोन में बांटकर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। प्रयास रहेगा कि गंभीर मरीजों को हायर सेंटर न भेजा जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के बाद एनएमसी के मानकों के अनुसार 40 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के क्रम में इन्हें चार जोन में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

यहां ट्राईज एरिया, रेड जोन, यलो और ग्रीन जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन में दस-दस बेड आरक्षित किए गए हैं। उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जोन में भर्ती किया जाएगा। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि इससे मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम मरीज होंगे रेफर40 बेड का नया इमरजेंसी वार्ड बनने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिले में बड़ा हादसा होने पर मरीजों को भर्ती करने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में यहां से मरीज रेफर कर दिए जाते थे। नया इमरजेंसी वार्ड शुरू होने के बाद ज्यादातर मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा। ऐसे में रेफर होने वाले मरीजों की संख्या भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed