{"_id":"6a63bef09130a0faa2015910","slug":"electrocuted-while-plugging-in-a-fan-dies-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-164984-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय लगा करंट, मौत
विज्ञापन
लाखन दलाल
गजरौला। थाना क्षेत्र की गोयल कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर घर में पंखा लगाते समय करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
गोयल कॉलोनी निवासी लाखन दलाल (55) घर में बिजली का पंखा लगाने के बाद उसका प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि लाखन दलाल शुक्रवार सुबह ही बहराइच से धान की रोपाई का कार्य पूरा कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद घर में पंखा लगाते समय यह हादसा हो गया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक गोयल कॉलोनी निवासी प्रधान उत्तम दलाल के चाचा थे। परिवार में दो बेटे मिथुन दलाल और राजेश दलाल हैं। बड़े बेटे मिथुन का विवाह हो चुका है, जबकि छोटा बेटा अविवाहित है। उनकी पत्नी सुषमा दलाल का करीब एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद