फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electrification started between Shahgarh and Sandai

Pilibhit News: शाहगढ़ से संडई के बीच विद्युतीकरण शुरू

Wed, 06 Dec 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Electrification started between Shahgarh and Sandai
शाहगढ़ - संडई के बीच विघुतीकरण में लाइन खीचते कर्मचारी ।स्रोत - कार्यदाई संस्था
ट्रेन संचालन : पीलीभीत से शाहगढ़ के बीच पटरी डालने का काम भी अंतिम चरण में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर (पीलीभीत)। मैलानी-पीलीभीत रूट पर शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच मंगलवार को शाहगढ़ से संडई हाल्ट के बीच विद्युतीकरण के लिए तारों को डालने का काम शुरू कर दिया गया। 10 दिन बाद माला से पीलीभीत के बीच भी तारों के खींचने का काम शुरू होगा।
माला जंगल में नदी के पुल का निर्माण अभी पूरा न होने पर कुछ दूरी को छोड़कर पीलीभीत से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में स्पीड ट्रायल का सीआरएस होने की निर्माणदायी संस्था के अफसर उम्मीद जता रहे है।
विज्ञापन

मैलानी से पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन को लेकर ट्रेनों का आखिरी सफर 30 मई 2018 को हुआ था। मैलानी से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तन का काम पूरा होने पर नौ नवंबर को शाहगढ़ से मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगढ़ से पीलीभीत तक अमान परिवर्तन का काम तेजी से हो रहा है। शाहगढ़ से पीलीभीत तक पड़ने वाले तीन पुलों में दो का निर्माण पूरा हो चुका है। माला जंगल में माला नदी के पुल पर दो पिलरों का निर्माण पूरा होगा। इसका निर्माण पूरा होने पर कार्यदायी संस्था के अफसर पखवाड़ा भर लगने की उम्मीद जता रहे है।
पुल के आसपास कुछ हिस्से को छोड़कर पीलीभीत से शाहगढ़ तक पटरी डालने का काम भी करीब पूरा हो चुका है। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच विद्युतीकरण को फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। आरवीएनएल के डालगंज पीलीभीत के विद्युतीकरण परियोजना प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को शाहगढ़ से संडई हाल्ट तार खींचने का काम शुरू करा दिया गया है।

पखवाड़ा भर बाद माला से पीलीभीत के बीच भी तारों के खींचने का काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जंगल में झाड़ियों को काटने पर रोक के चलते विद्युतीकरण का काम रुका हुआ है। शाहगढ़ से पीलीभीत तक कुछ हिस्से को छोड़कर पटरी बिछा दी गई है। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक चलता रहा तो जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में स्पीड ट्रायल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed