{"_id":"66edbaa130805d4b0b01aefa","slug":"electricity-was-disrupted-for-one-hour-20-thousand-people-affected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122764-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक घंटे ठप रही बिजली, 20 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक घंटे ठप रही बिजली, 20 हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन
वल्लभ नगर कॉलोनी में बिजली सही करता कर्मी। स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। जंपर टूट जाने से 15 मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों की बिजली बृहस्पतिवार रात करीब एक घंटे गुल रही।
बृहस्पतिवार की देर रात रामलीला फीडर के 33 केवीए लाइन का जंपर कट गया। इससे शहर के नई बस्ती, काला मंदिर, स्टेशन रोड, बल्लभ नगर, राजीव काॅलोनी, गुरुद्वारे के आस-पास, लाल रोड, खैरूल्ला शाह समेत 15 मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों की बिजली गुल रही। करीब एक घंटे के बाद यहां की बिजली व्यवस्था को सुधारा गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की सुबह गैस चौराहा, दुर्गाप्रसाद, छोटी मार्केट, बल्लभनगर में करीब तकनीकी खराबी के चलते दो घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा शहर की नई बस्ती, सुरभि कॉलोनी, रामनगर, निरंजनकुंज, अवध नगर, अशोक कॉलोनी सहित कई अन्य इलाकों में बिजली कटौती होने से यहां के लोगों को काफी परेशानी हुई।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि 33 केवीए लाइन में रात में दिक्कत आई थी, जिसे सही करा दिया गया। अन्य जगहों पर छुटपुट दिक्कतें रहीं।