Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity system could not get back on track even on the second day

Pilibhit News: दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी विद्युत व्यवस्था

Tue, 17 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity system could not get back on track even on the second day
पीलीभीत। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को पूरे जिले में तेज आंधी-बारिश से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। मंगलवार को शहर में 10 घंटे से ज्यादा विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में सुबह चार बजे बिजली दोबारा खराब हो गई। सुबह बिजली न होने से मोटर नहीं चल सके। ऐसे में घरों में पानी की समस्या गहरा गई। वहीं मोहल्ला पंजाबियान में कुएं वाले घर के पास खंभे में अर्थिंग आने से आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

बरहा कॉलोनी के उपभोक्ताओं को दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं मिल सकी। कांशीराम फीडर पर काम होने के चलते यहां भी कटौती के चलते बिजली नहीं आ सकी। इसके अलावा शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज के पीछे, बनकटी रोड स्थित राम बिहार कॉलोनी, नई बस्ती, अशोक कॉलोनी, मंडी के पास, नौगवां पकड़िया, जाटों वाले चौराहे आदि जगहों पर पूरा दिन बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। आंधी बारिश से क्षेत्र के आसपास की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही। 28 घंटे बीत जाने के बाद भी तेज हवा के चलते टूटे तारों को सही नहीं किया जा सका। इससे उधर के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली पूरी तरह प्रभावित रही। अवर अभियंता का कहना है बिजली विभाग के कर्मचारी कल से ही टूटे तारों को ठीक करने में लगे है। शीघ्र ही सप्लाई चालू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed