{"_id":"58c1a6ea4f1c1ba23bdc4677","slug":"electricity-supply-to-villages-remaining-95-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 फीसदी बिल बकाया होने वाले गांवों की बिजली सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 फीसदी बिल बकाया होने वाले गांवों की बिजली सप्लाई बंद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया बिल वसूली के लिए बिजली विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जिन गांवों में 95 फीसदी बिजली बिल बकाएदार हैं उन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। ईई ने बताया कि 20 मार्च के बाद सरकारी विभागों के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने को अभियान चलेगा। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में शहर की बल्लभ नगर कॉलोनी में 25, नौगवा पकड़िया में 35 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव हरहरपुर हसन, सरैंदा पट्टी, अमखिडिय़ा, सरैनी, बकैनियां में 30 हजार से ऊपर बिल बकाया होने पर करीब 95 फीसदी लोगों के बकाएदार होने के कारण ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। जहानाबाद उपकेंद्र के गांव बारातबोझ में बकाया विद्युत बिल जमा न होने के कारण ट्रांसफार्मर से सप्लाई बंद दी गई है। भिकारीपुर में जेई शेखर पांडेय के नेतृत्व में लगातार बकायेदारों को लेकर चेकिंग अभियान जारी है। इसमें बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मझोला उपकेंद्र के जेई रियाजुद्दीन ने हरदासपुर कुलारा, बिरहनी समेत कई गांव बकायादारों के कनेक्शन काटे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर औसतन दस लोगों पर रिपोर्ट हर दिन दर्ज कराई जा रही है। बिजली बिल के बकायादार सरकारी विभागों को भी चिन्हित कर लिया गया है। 20 मार्च के बाद उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने बड़े बकायादारों से बिल शीघ्र जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन