{"_id":"69b06312f781c3f7c30d1c72","slug":"electricity-supply-to-3000-consumers-was-affected-for-three-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155221-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन घंटे प्रभावित रही तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन घंटे प्रभावित रही तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली
Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामलीला टाउन बिजली उपकेंद्र में लगी ट्राॅली फ्लैश होने से इस फीडर से जुड़े तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही अन्य इलाकों के उपभाेक्ताओं को भी बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा।
गर्मी शुरू होते ही शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। रोजाना घंटों कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अफसर इसका लेकर ठोस समाधान नहीं निकाल पा रहे है। मंगलवार को शहर के रामलीला फीडर की ट्रॉली अचानक फ्लैश हो गई। इस फीडर से जुड़े तीन हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विभागीय कर्मचारियों की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, तुलाराम, बेनी चौधरी, साहूकारा, लाल रोड, गैस चौराहा सहित अन्य इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला फीडर में दिक्कत थी। मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।