फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply resumed in Amrita Khas village after warning of sit-in

Pilibhit News: धरने की चेतावनी पर ग्राम अमृता खास की चालू हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 17 Jul 2024 04:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply resumed in Amrita Khas village after warning of sit-in
बीसलपुर। चक्का जाम, प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दिए जाने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने गांव अमृता खास की आठ दिन से ठप विद्युत व्यवस्था मंगलवार को सुचारू कर दी। जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गांव अमृता खास में बाढ़ आते ही नौ जुलाई से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही थी। बार-बार कहने के बावजूद जब गांव की विद्युत व्यवस्था सही नहीं हुई, तब ग्रामीणों ने सोमवार को अपने गांव के पास से गुजर रहे बीसलपुर- खुदागंज मार्ग पर जाम लगाकर बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह चेतावनी देते हुए प्रदर्शन खत्म किया था कि यदि मंगलवार की सुबह तक उनके गांव मे विद्युत आपूर्ति सुचारू नही हुई तो वे लोग 10 बजे तहसील परिसर में बिजली निगम के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने गांव अमृता खास की विद्युत आपूर्ति मंगलवार की सुबह सुचारू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति सुचारू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
--
चार संस्थाओं में ठप है विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

बीसलपुर। चार संस्थाओं में विद्युत आपूर्ति ठप होने से वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका खामियाजा वहां पहुंचने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
ब्लॉक कार्यालय की विद्युत व्यवस्था नौ जुलाई से बाढ़ आते ही ठप हो गई थी। इधर सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में सोमवार को पेड़ गिरने से विद्युत लाइन टूट गई। इस वजह से सहकारी गन्ना विकास समिति, गन्ना विकास परिषद और जिला सहकारी बैंक की चीनी मिल शाखा की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई थी।
इन संस्थाओं में बिजली न होने से विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि इन संस्थाओं के प्रभारियों ने बिजली निगम के स्थानीय कार्यालय में सूचना देकर अपनी संस्थाओं की ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था तत्काल सही कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे इन संस्थाओं के स्टॉफ में बिजली निगम के अधिकारियों के प्रति रोष है।

बिजली निगम के जिम्मेदारों की हीलाहवाली केे चलते इन संस्थाओं की विद्युत व्यवस्था कब तक ठप रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस बावत एसडीओ आरएन गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed