फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply in the district derailed with rain

बारिश के साथ बेपटरी हुई जिले में बिजली सप्लाई

Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in the district derailed with rain
पीलीभीत। बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो बिजली दगा दे गई। बुधवार रात से ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर में भी कई जगह सप्लाई ठप रही। दोपहर बाद सप्लाई दुरुस्त हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों को सबसे बुरा हाल रहा। करीब दस घंटे बिजली सप्लाई पटरी पर नहीं लौट पाई।
विज्ञापन

बुधवार रात तेज बारिश हुई। इसके चलते कई जगह विद्युत लाइन में फाल्ट हुए। इसकी वजह से सप्लाई बाधित हुई। शहर में मोहल्ला पकड़िया में दोपहर तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ग्राम चंदोई मकसूद नगर के पास विद्युत लाइन टूट गई। इसके चलते सप्लाई रोक दी गई। सूना वाली गली, खकरा क्षेत्र, पुरानी तहसील के पास सप्लाई ठप रही। शहर के अन्य इलाकों में भी दिक्कत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे तक बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बरखेड़ा। बुधवार रात में हुई बारिश के चलते 33 केवी मुख्य विद्युत लाइन में खराबी आ गई। इसके चलते नगर और ग्रामीण इलाकों में करीब दस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित विद्युत केंद्र रूपपुर कमालू से कस्बा बरखेड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी मुख्य विद्युत लाइन में बुधवार की रात में बारिश के दौरान अचानक खराब हो गई। इस कारण नगर व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुख्य विद्युत लाइन को ठीक किया। इसके बाद सप्लाई शुरू हो सकी। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि मुख्य विद्युत लाइन पर गांव सिमरिया ताराचंद के समीप एक पेड़ गिर गया था। जिस कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई थी। पेड़ को हटवाने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed