फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity stopped all day due to cable replacement

Pilibhit News: केबल बदलने के कारण पूरे दिन ठप रही बिजली

Sat, 25 May 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped all day due to cable replacement
बिजली सही ​करते कर्मी । स्रोत - बिजली ववीााग
पूरनपुर। केबल बदलने के नाम पर सुबह 10:15 बजे से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद कर देने से कई उपभोक्ताओं को पूरा दिन गर्मी में बिताना पड़ा। बाद आपूर्ति सुचारू होने पर उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


ट्रिपिंग का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की आवाजाही बनी रही। रामलीला मेला मैदान के समीप रखे 100 केवीए और 400 केवीए ट्रांसफार्मर से सुबह करीब 10:15 बजे बिजली काट दी गई, जो शाम छह बजे सुचारू हो सकी। पूरे दिन बिजली ठप रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में दोपहर सवा 12 बजे फीडर नंबर दो में सती मठिया के समीप रखे ट्रांसफार्मर की केबल में आग लगने से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति करीब पौन घंटे बंद रही। शाम सवा चार बजे फीडर नंबर एक में असम हाईवे पर एक बैटरी व्यापारी की दुकान के नजदीक खंभा सही करने के कारण करीब पौन घंटा बिजली ठप रही। इस कारण लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लाइन शिफ्टिंग के चलते तीन घंटे बाधित रही बिजली
पीलीभीत। रामलीला फीडर पर शुक्रवार को लाइन शिफ्टिंग का काम हुआ। इसके चलते यहां तीन घंटे बिजली को बंद रखा गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत आई।
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर पड़ रहे बिजली के खंभों की वजह से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को ऊर्जा निगम ने यहां पर शिफ्टिंग का कार्य कराया। इससे यहां के 25 मोहल्लों के चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था तीन घंटे तक बाधित रही। रामलीला रोड, राजीव कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर समेत कई इलाके प्रभावित रहे।

वहीं शहर के मीना बाजार और चौक बाजार में एलटी लाइन में फॉल्ट आने से यहां के उपभोक्ताओं को करीब एक घंटा तक बिजली नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम कर्मियों ने बिजली को सुचारू कराया। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के चलते बिजली बाधित रही। अब व्यवस्था ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed